शामली। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा शामली में निगम का 65वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।
बुधवार को वर्मा मार्केट स्थित एलआईसी शाखा में शाखा प्रबंधक उदयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर बीमा सप्ताह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पॉलिसी धारक, अधिकारियों और विकास अधिकारियों को बीमा सप्ताह के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। शाखा प्रबंधक ने निगम की 65 वर्षों की जन सेवा और कोरोना काल में निगम द्वारा रिकार्ड समय में मृत्यु दावा भुगतान की चर्चा करते हुए बताया कि निगम ने विगत वर्षों में देश के विकास में अहम योगदान दिया। मौके पर शाखा में सहायक शाखा प्रबंधक अनिल शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार अग्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह पुंडीर, मनोज शर्मा, योगेंद्र, मानसी, बरखा त्यागी मौजूद रहे।