शामली। मेपल्स एकेडमी में दस मेधावी छात्र- छात्राओं को भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलआईसी के सहायक शाखा प्रबंधक अशोक कुमार आर्य ने बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी पूछे। जिन बच्चों ने सही प्रश्नों के सही उत्तर दिए, उन्हें भी सम्मानित किया गया। बुधवार को कक्षा 3 से शैली निर्वाल, कक्षा 4 से केतन मलिक, कक्षा 5 से नंदनी, कक्षा 6 से यश कुमार, कक्षा 7 से अक्षिता, कक्षा 8 आकांक्षा, कक्षा 9 से मुस्कान, कक्षा 10 से गार्गी, कक्षा 11 से अभिनव, कक्षा 12 से आचंल मलिक को स्मृति चिह्न प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक के लिए बच्चों को जागरूक किया। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह, सलेक चंद वर्मा ने आभार प्रकट किया।