कैराना। आगामी विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए कोतवाली में बैठक हुई।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया किपिछले 10 वर्षों में 325 लोगों पर पुलिस के ऊपर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने, चुनाव में गड़बड़ी करने के मुकदमे दर्ज हैं। ऐसे 325 लोगों में से 290 लोग बैठक में शामिल हुए। बाकी लोग या तो जेल में है या दूसरे शहर जाकर बस गए या उनकी मृत्यु हो गई। बैठक के दौरान कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि मुकदमा लगना अच्छा नहीं है। 10 साल पहले किए गए अपराध के कारण ही आपको यहां बुलाया गया है। मुकदमा जिंदगी भर पीछा नहीं छोड़ता। इसलिए अपराध से दूर रहकर एक आम जिंदगी जियो। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष कराने में किसी ने भी खलल डाली तो उसका अंजाम बहुत बुरा होगा। इस अवसर पर सभी हल्का दरोगा मौजूद रहे। संवाद