फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैंसवाल के खेतों मे दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली  भैंसवाल के खेतों मे तेंदुए की सुचना पर जानकारी लेती ,वन विभाग की ट
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल गांव के खेतों में भी रविवार की सुबह तेंदुआ दिखाई दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो भी बनाया है। सूचना पर पहुंची टीम ने जंगलों में तलाश किया, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

रविवार की सुबह भैंसवाल के किसान धीरज नवीन कलक्ट्रेट रोड पर बाइक से अपने मजदूर के साथ खेत में गन्ना काटने पहुंचे तो उनका सामना तीन तेंदुओं से हुआ, जिन्हें देखने के बाद वह बाइक छोड़कर भागे। सूचना पर सपा नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार एवं आसपास खेतों एवं कोल्हुओं पर काम कर रहे किसान पहुंचे। अमरदीप पंवार ने डीएम कार्यालय व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के एक घंटे बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी कैराना राजेश कुमार, विक्रांत ढाका, वन रक्षक मोहित कुमार पहुंचे। किसानों के साथ वह उन खेतों पर पहुंचे जहां पर तेंदुओं को देखा गया था। किसानों ने उन्हें पदचिह्नों को दिखाया। रेंज अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ज़मीन सूखी होने के कारण पदचिह्न स्पष्ट नहीं है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वह कुछ खेतों में पानी भर दें, जिससे पैरों के निशान स्पष्ट हो सकें। उन्होंने किसानों को खेतों में समूह बना कर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें