फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौतरा में फिर से दिखाई दिया तेंदुआ

Sun, 09 Jun 2024 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौतरा गांव में शनिवार की देर रात करीब नौ बजे ग्रामीणों ने फिर से तेंदुए को देखने का दावा किया। इससे गांव में दहशत फैल गई। मामले की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से झिंझाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। चौतरा गांव के ग्रामीण हाशिम, अय्यूब, इलियास, असलम, मोहसीन ने बताया कि कैराना, झिंझाना की सीमा पर देर रात फिर से एक तेंदुआ एक से दूसरी साइड की तरफ जाते दिखाई दिया। सूचना पर ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। हालांकि तेंदुआ का पता नहीं लग सका।
उधर, कैराना की सीमा पर तेंदुआ पकड़े जाने की अफवाह फैल गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी का कहना है कि तेंदुए को तलाश किया जा रहा है। पैरों के निशान मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें