फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला गांव में दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में दशहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में तेंदुआ दिखाई देने से वन विभाग व ग्रामीणों में हड़कंप है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साथ लेकर तेंदुए की तलाश की। हालांकि उसका सुराग नहीं लग सका है। गांव कनियान के बाद अट्टा, भारसी में तेंदुए के घूमने की सूचना ग्रामीणों को दी थी। बीती मंगलवार रात ग्राम पंचायत नाला में कुछ ग्रामीणों ने खेत के समीप तेंदुआ घूमते देखा तो जानकारी वन विभाग को दी। इसके चलते वन विभाग की टीम ग्रामीणों को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुंची और तेंदुए की तलाश की। वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से आसपास के जंगल में तेंदुए की तलाश में सर्च अभियान चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद भी तेंदुए का सुराग नहीं लग सका। जिसके चलते वन विभाग की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें