चांदपुर। थाना शिवाला कलां के गांव सोहराव नगर में जंगल गई महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया है।
गांव सोहराब नगर निवासी सन्नो देवी पत्नी करन सिंह गन्ना छीलने जंगल गई थी। इसी दौरान गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़कर आ गए। शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। सूचना पर परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर ले गए।
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। संवाद