फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि की पैमाइश करने पहुंचा लेखपाल का पति, वीडियो वायरल

विज्ञापन
थानाभवन में जमीन की पैमाईश कराने पहुंचा लेखपाल पति। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। थानाभवन थाना क्षेत्र में लेखपाल पत्नी की जगह पति कागजात लेकर पैमाइश करने पहुंच गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा थानाभवन निवासी जाहिद नाम के एक व्यक्ति के मोहल्ला सय्यादान में स्थित प्लॉट पर नगर पंचायत अपनी सरकारी भूमि होने का दावा कर रही है। जाहिद भी इस भूमि अपनी दावेदारी पेश कर रहा है। नगर पंचायत की टीम राजस्व विभाग के साथ इस जमीन की पैमाइश करने के लिए पहुंची थी। पैमाइश करते वक्त हल्का लेखपाल मीनाक्षी की जगह उनके पति अमित मौके पर सरकारी दस्तावेजों को हाथ में लेकर सरकारी पैमाइश करते नजर आए। मौके पर मौजूद कई लोगों ने जब इस पर आपत्ति उठाई तो मामला चर्चा का विषय बन गया।
कैमरे के सामने लेखपाल मीनाक्षी के पति अमित से जब उनके पद के बारे में पूछा गया, तो वह बहानेबाजी बनाते नजर आए। बताया गया कि अक्सर सरकारी पैमाइश आदि के कामकाज पर लेखपाल के पति ही उनकी जगह काम काज करते देखे जाते हैं। लोगों ने महिला जनप्रतिनिधि की जगह उनके पति द्वारा कामकाज संभालने का मामला देखा है। लेकिन अब सरकारी नौकरियों में भी नियम विरुद्ध तरीके से पति के कामकाज करने का मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

इस मामले में एसडीएम विशु राजा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें