फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लेखपाल पर लगाया भूमि पैमाइश के लिए रिश्वत मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के कैराना रोड निवासी एक किसान ने लेखपाल पर भूमि की पैमाइश को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने डीएम को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के कैराना रोड निवासी किसान जय प्रकाश की कृषि भूमि कस्बे के कैराना रोड स्थित अमृत सरोवर तालाब के निकट है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति उसके परिवार से रंजिश रखता है। ग्राम प्रधान पति की शिकायत पर शनिवार को लेखपाल राजस्व टीम के साथ कृषि भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंचे थे। पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल ने कृषि भूमि की पैमाइश करते हुए उसकी भूमि का कुछ हिस्सा तालाब की भूमि में होना बताते हुए निशानदेही कर दी। आरोप है कि निशानदेही करने की एवज में लेखपाल उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। पीड़ित ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने डीएम जसजीत कौर को शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में कानूनगो आदित्य कुमार का कहना है कि किसान ने अमृत सरोवर तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। कृषि भूमि की पैमाइश कर निशानदेही कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें