फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने अदालत में काम नहीं किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने अदालत में काम नहीं किया
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
बृहस्पतिवार को बार भवन में जिला बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष ठाकुर रामपाल सिंह पुंडीर एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना की मांग को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके बाद. जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री, केंद्रीय विधि मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर रामपालसिंह पुंडीर, अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह, महासचिव सतेंद्र सिंह देशवाल, कोषाध्यक्ष केडी शर्मा एडवोकेट, महेंद्र सैनी, मुकेश गर्ग, दिग्वजय सिंह, संजय शर्मा, जयपाल चौहान, धर्मवीर सिंह, श्रीपाल सिंह बालियान, चंद्रभान सिंह, प्रताप राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें