शामली मोहल्ला दयानंदनगर निवासी लेफ्टिनेंट लक्ष्य मलिक परिवार के साथ
- फोटो : SHAMLI
सेना में लेफ्टिनेंट बने लक्ष्य मलिक
शामली। शहर के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी लक्ष्य मलिक का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन हुआ है। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी लक्ष्य मलिक ने पिछले चार साल कठिन ट्रेनिंग और अपनी लग्न से कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट पद पर चयनित होने की सफलता पाई है। लक्ष्य के पिता चतुर्वेदी मलिक वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं और ऊन में होली हेवन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हैं। लक्ष्य की माता कविता गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दादा-दादी को दिया है। लक्ष्य ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय राजकुमार मलिक ने ये सपना देखा था, जो आज साकार हुआ है। परिवार में उनके माता-पिता, छोटा भाई और दादी हैं। परिवार मूल रूप से गांव लांक का रहने वाला है। लेफ्टिनेंट बनने की जानकारी मिलने पर मोहल्ले और गांव में उत्साह का माहौल है।