फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों ने गंवाई जान : कपिल देव

Thu, 15 Aug 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर  आयोजित रैली में भाग लेते राज्य मंत्री कपिल देव  अग्रवाल
विज्ञापन
शामली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर हनुमान धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान घटनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अन्य ने अग्रसेन हाल हनुमान धाम में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम विभाजन के समय की डॉक्यूमेंट्री देखी और उस समय की घटनाओं प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। उन्होंने कहा कि उस मंजर को याद कर आज भी दिल भर आता है। लाखों लोगों ने उस दौरान जान गंवाई और करोड़ों लोग विभाजन के कारण बर्बाद भी हुए।

कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आज की पीढ़ी को इतिहास याद दिलाना है।

एमएलसी वीरेंद्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द संगल द्वारा विभाजन विभीषिका से पीड़ित परिवारों के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर पंजाबी समाज के महामंत्री दिनेश पाठक,उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि समाज के लोगों ने उस समय घटना पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
मौन जुलूस निकाला
इसके उपरांत मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेंद्र सिंह, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता व समाज के लोगों के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज लेकर मौन यात्रा निकाली, जो हनुमान धाम से प्रारंभ होकर श्री रघुनाथ मंदिर पंजाबी टोला पर संपन्न हुई। इस दौरान शहीद हुए पंजाबी व सिख समाज के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें