फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मजदूर की कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 18 Oct 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बिड़ौली। मंसूरा गांव निवासी 25 वर्षीय मजदूर कुरबान की हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

मंसूरा गांव का रहने वाला कुरबान पुत्र मीरहसन पिछले काफी समय से हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहवा में पराली गऊशाला में ले जाने का कार्य करता है। बुधवार को कुरबान के साथ अन्य भी कई लोग हरियाणा गए थे। पेहवा में ही खेत में ही उसका शव पड़ा मिला। रात में सभी खेत में ही सोते थे। जबकि वह रात में ठीक सोया था। मृतक के तहेरे भाई असलम का कहना है कि शरीर पर चोट के निशान भी है। हत्या कर शव डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुरबान की दो बहनों की तीन नवंबर को होनी थी शादी
बिडौली। मृतक के घर में उसकी दो बहनों की शादी तीन नवंबर को होनी थी जिसके कारण घर में शादी की तैयारी चल रही थी। युवक की अचानक मौत होने से शादी की तैयारी मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि शादी के लिए कुरबान ही दहेज में देने के लिए सामान लेकर आया था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें