कृष्णा देवी ने जीता तीसरी बार प्रधान का चुनाव
शामली, कांधला। चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज में हुई पंचायत चुनाव की मतगणना में सोमवार को डंडूखेडा बांगर में प्रधान कृष्णा देवी पत्नी राजपाल सिंह ने लगातार तीसरी बार चुनाव जीत लिया है। जसाला गांव में शिवकुमार, गुर्जरपुर में रणधीर सिंह व भभीसा में संदीप पंवार के ऊपर मतदाताओं ने दोबारा भरोसा जताया। खंदरावली में चुनाव से पूर्व चुनावी रंजिश के चलते हुए करमबीर की हत्या के बाद उसकी पत्नी ने गांव का प्रधान पद का चुनाव जीत लिया। खेड़ा कुरतान में 21 वर्षीय युवक नौशाद खेडाकुर्तान में सबसे युवा प्रधान चुना गया। सबसे पहले गांव चढ़ाव रविवार को लगभग एक बजकर 15 मिनट वह सबसे अंतिम परिणाम गांव गंगेरू का सोमवार दोपहर तीन बजे घोषित किया गया।