शामली में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत करते विधायक प्रसन्?
- फोटो : SHAMLI
अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग में किया जिले का नाम रोशन
शामली। अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड समेत कई पदक जीतकर खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता दो से छह नवंबर तक दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। जिसमें कई देशों के करीब 1000 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 92 किग्रा भार वर्ग में शुभम निर्वाल ने गोल्ड मेडल जीता। 69 किग्रा भार वर्ग में आदित्य ने गोल्ड और कादंबरी ने 50 किग्रा भार वर्ग की विभिन्न कैटेगरी में एक गोल्ड और दो सिल्वर पदक जीते। सभी खिलाड़ियों और कोच के लौटने पर विधायक प्रसन्न चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया। शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी। कोच सुशील कौशिक व टीम मैनेजर सोनू सैनी ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। संवाद
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ी।- फोटो : SHAMLI