फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने तीन सदस्य किए निष्कासित

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा धरने पर प्रैस वार्ता करते किसान - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति ने तीन सदस्य किए निष्कासित
विज्ञापन

शामली, बाबरी। किसान संघर्ष समिति दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह और सचिव विदेश मलिक ने बृहस्पतिवार को एक पत्र जारी तीन सदस्यों को निष्कासित करने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं के खिलाफ 22 गांवों से 22 ही सदस्यों की एक समिति किसान संघर्ष समिति बनाई गई थी। समिति ने 48 दिनों तक बुटराड़ा स्टैंड के समीप एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया था। इसके बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में कलक्ट्रेट शामली पर आठ दिनों तक धरना दिया गया था। प्रशासन व भाकियू के बीच हुई वार्ता में 13 अगस्त को धरना समाप्त कर दिया गया गया था। जिसके बाद समिति के तीन सदस्य दूसरी समिति का गठन कर उसी स्थान पर ही दोबारा धरना प्रारंभ कर दिया। समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह ने पुरानी संघर्ष समिति के तीनों सदस्य राजकुमार, हाजी तुफैल, वीरपाल सिंह आर्य को निष्कासित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने की धरना स्थल पर वार्ता
बुटराड़ा में चल रहे धरने की बुधवार को समाप्ति घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर नई समिति सचिव वीरपाल सिंह आर्य, अध्यक्ष देशपाल मलिक, उपाध्यक्ष हाजी तुफैल, राजकुमार ने किसानों से विचार विमर्श करने के बाद धरना 11 अक्तूूबर तक स्थगित करने की घोषणा की। इस दौरान राजकुमार, गौरव मलिक, आदेश, ब्रह्मपाल, लीलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें