गाजीपुर बॉर्डर पर होली मानते शामली भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खटियान।
- फोटो : SHAMLI
किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर खेली होली
शामली। किसान आंदोलन के चलते गाजीपुर बॉर्डर पर डटे किसानों ने वहीं होली खेली। शामली जनपद से भी कई किसान आंदोलन में शामिल होने गए। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान व अन्य किसानों ने वहीं पर होली का पर्व मनाया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी किसानों ने आंदोलन स्थल पर ही होलिका दहन एवं दुल्हेंडी का पर्व मनाया। वहीं पर होली खेली गई।