फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठा मजदूरों का तहसील में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ठा मालिकों पर तय मजदूरी न देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। भट्ठा मजदूरों ने श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी न देने पर सोमवार को तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भट्ठा मालिकों से तय की गई मजदूरी दिलाने की मांग एसडीएम से की है।
भट्ठा मजदूरों ने भट्ठा मालिकों द्वारा श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी न देने पर तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भट्ठा मजदूरों की मांग है कि उन्हें श्रम विभाग द्वारा इस वर्ष 605 रुपये प्रति हजार ईंट मजदूरी तय की गई है। इसके बावजूद भट्ठा मालिक 505 रुपये ही दे रहे हैं। भट्ठे पर मजदूरों को कोई सुविधा नहीं दी जाती है। भट्ठे बंद हुए दो माह बीत गए, लेकिन आज तक उन्हें मजदूरी नहीं मिली है। मजदूर भुखमरी के कगार पर हैं और बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। भट्ठा मजदूरों ने एसडीएम निकिता शर्मा से मालिकों के शोषण से बचाने की गुहार लगाते हुए श्रम विभाग द्वारा तय की गई मजदूरी दिलाने की मांग की। एसडीएम ने भट्ठा मजदूरों की समस्या के समाधान के लिए श्रम आयुक्त से बात की। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर अरविंद कुमार, सतीश, गुलाब सिंह, चंद्रपाल, ओमपाल, बचन सिंह, मुकेश कुमार, रामपाल, पंकज, अमित, देश वीर, राजेंद्र, बॉबी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालयों में लगी रही श्रद्धालुओं की कतार
ऊन। सावन के चौथे एवं अंतिम सोमवार को सुबह से ही शिव भक्तों की कतारें शिवालयों एवं मंदिरों में लग गईं। यहां भक्तों का उत्साह बस देखते ही बन रहा था। बोल बम के जयकारों एवं घंटे-घडियाल से मंदिर परिसर गूंजते रहे। मोहल्ला घाटी में शिव-पार्वती मंदिर, देवी मंदिर, बाबा बिशनदास मंदिर एवं सुनारों वाला मंदिर को श्रद्धालुओं ने सजाया। शिवभक्तों की भीड़ शिव परिवार के दर्शनों के लिए लगी रही। उन्होंने भोलेनाथ की श्रद्धाभाव से पूजा की और दूध व गंगाजल चढ़ाकर बाबा का अभिषेक किया। भक्तों द्वारा सुख-शांति के लिए पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें