कैराना के गांव बुच्चाखेड़ी में आयोजित बैठक के दौरान बोलते ईट निर्माण कल्याण समिति के पदाधिकारी
- फोटो : SHAMLI
सात नवंबर को भट्ठा संचालक देंगे धरना
शामली, कैराना। बुच्चाखेड़ी में आयोजित ईट निर्माता कल्याण समिति की बैठक में सात नवंबर को कलक्ट्रेट में धरना देने का निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ईट भट्ठों को लेकर गलत तथ्य प्रस्तुत कर रहा है। एयर क्वालिटी इंडेक्स नापने की एक मशीन मुजफ्फरनगर के भोपा रोड पर लगी है। इससे पूरे जिले की प्रदूषण की स्थिति का पता नहीं लग सकता, जबकि भट्ठे गांव देहात में मौजूद हैं। बैठक में समिति पदाधिकारी बलराम तायल, राजेश राणा, करणवीर प्रधान, जियाउर्रहमान, कृष्ण त्यागी, धीरज राठी, राजेश प्रधान बूच्चा खेड़ी, विजेंद्र प्रधान किवाना आदि रहे।