फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरिद्वार से अपहृत बच्ची हाथी करौदा गांव से बरामद

Sat, 06 Apr 2024 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हरिद्वार से बच्ची को लेकर आता बाबरी क्षेत्र का किसान
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। 30 मार्च से हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र से लापता तीन साल की बच्ची को पुलिस ने बाबरी के हाथी करौंदा गांव से बरामद किया है। सीसीटीवी के आधार पर कैद आरोपी की तलाश में पुलिस यहां पहुंची थी। आरोपी को हरिद्वार लेकर चली गई, जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बाबरी थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 मार्च को हरिद्वार में घाट से संदिग्ध हालात में तीन साल की बच्ची ज्योति लापता हो गई थी। परिजनों ने हरिद्वार कोतवाली में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। हरिद्वार कोतवाली पुलिस बाबरी थाने पहुंची और आमद दर्ज कराई। इसके बाद सीसीटीवी में कैद हाथी करौंदा के रहने वाले किसान को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि किसान ही बच्ची को कई दिन से अपने घर पर रखे हुए थे। हालांकि, किसान ने कहा कि उसे बच्ची घाट से मिली थी, उसका उसने लाउडस्पीकर से भी एलाउंस कराया था, मगर कोई भी बच्ची को लेने के लिए नहीं आया था। फिलहाल पुलिस बच्ची और आरोपी को लेकर हरिद्वार चली गई। पुलिस का कहना है कि मामला अपहरण का हो सकता है। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें