शामली रॉक गोल्ड एकेडमी में सम्मानित होती छात्रा व शिक्षिका
- फोटो : SHAMLI
शामली। तिरुवनंतपुरम में जिले का परचम लहराकर लौटी रॉक गोल्ड एकेडमी की छात्रा खुशी तायल का विद्यालय पहुंचने स्वागत किया गया।
27वीं नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में खुशी और सहयोगी शिक्षिका सोनिया ने 27 से 31 दिसंबर 2019 तक आयोजित प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था। तिरुवनंतपुरम में मार आईवेनियस कॉलेज नालनचिरा में संपूर्ण भारत के लगभग 658 बाल विज्ञानियों ने भाग लिया। मध्य पूर्वी एशिया के 25 बाल विज्ञानियों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी बाल विज्ञानियों ने अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें शामली के रॉक गोल्ड एकेडमी की छात्रा खुशी और सहयोगी शिक्षिका के द्वारा अनुपयोगी वस्तुओं से टाईल्स व फर्नीचर बनाने की तकनीक को सभी वैज्ञानिकों व निर्णायक मंडल ने खूब सराहा। खुशी को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। चेयरमैन सुनील गोयल, प्रधानाचार्या दीप्ति जैन, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।