फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: रूट डायवर्जन का पूरा प्लान तैयार

Mon, 30 Jul 2018 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने हर स्थिति से निपटने के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है। वाहनों के साथ-साथ कांवड़ियों का आपातकाल मार्ग का प्लान भी तैयार किया गया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक मंगलवार की रात से कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। भारी वाहनों के चलने पर पाबंदी लगा दी जाएगी। कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से चलकर हरियाणा की ओर जाने वाले भोलों का आवागमन भी शुरू हो गया है। भोलों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो और वाहनों का भी चक्का जाम ना हो। इसके लिए पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन किया गया है। इसके तहत पुलिस ने हरियाणा के पानीपत, करनाल की ओर से आने वाले वाहनों का डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार की ओर से आने वाली कांवड़ को यदि आपात स्थिति हो उत्पन्न हो जाए तो उसे दूसरी जगह से सकुशल निकालने के लिए आपात डायवर्जन तैयार किया गया है। एसपी दिनेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा-2018 के दौरान कांवड़ मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन नौ अगस्त तक श्रावण शिवरात्रि के जलाभिषेक तक रहेगी। श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित कांवड़ मार्ग: 1- मुजफ्फरनगर सीमा लालूखेड़ी से जनपद शामली की ओर आने वाले कांवड़िये अपनी बाई ओर चलकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। 2-जनपद शामली शहर में प्रवेश कर शिव चौक, हनुमान चौक, फव्वारा चौक, विजय चौक से करनाल जाने वाले कांवड़िये झिंझाना रोड तथा पानीपत की तरफ जाने वाले कांवड़िये कैराना रोड से होकर होकर जाएंगे। वैकल्पिक डाक कांवड़ मार्ग- जनपद शामली क्षेत्र के कांवड़ मार्ग में किसी प्रकार का व्यवधान होने पर कांवड़ियों के मार्ग में निम्न प्रकार से डायवर्जन किया जाएगा। 1-शामली नगर क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होने पर कांवड़ियों को कस्बा बनत से जूनियर हाईस्कूल से गोहरनी मोड़ से शामली-थानाभवन मार्ग को पर स्थित सांई मंदिर से रेलवे अंडर पास होकर मंडी समिति, पुलिस लाइन से मुंडेट पुल से झिंझाना नहर पुल से झिंझाना होकर करनाल की ओर तथा झिंझाना नहर नहर पुल से खेडी करमू नहर पुल से कैराना होकर पानीपत की ओर भेजा जाएगा। 2-कैराना क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न होने पर पानीपत के कांवड़ियों को कैराना बाईपास शामली रोड से कैराना बाईपास पानीपत रोड होकर पानीपत को प्रस्थान करेंगे। पुलिस की डाक कांवड़ियों से अपील- जिन डाक कांवड़ की ऊंचाई 15 फीट से ऊपर होगी, वे अपनी डाक कांवड़ को शामली नगर क्षेत्र के गुरुद्वारा रेलवे फाटक से रेलवे स्टेशन की तरफ बुढ़ाना फाटक से विजय चौक होकर अपने-अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। यातायात डायवर्जन- थानाभवन में जलालाबाद के पास रेलवे अंडरपास का कार्य चलने के कारण इस वर्ष जलालाबाद में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ आने-जाने वाले सभी बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित होने पर निम्न प्रकार से यातायात डायवर्जन किया गया- 1-शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रखा गया है। छोटे व हल्के वाहन कांवड़ियोें के दाहिनी ओर बेरिकेडिंग की तरफ डायवर्जन होने तक धीमी गति से ही चलेंगे। 2-पानीपत से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ की ओर जाने वाले वाहन यमुना ब्रिज से कैराना बाईपास फिर झिंझाना के गाडीवाला चौराहा, फिर ऊन होते हुए चौसाना से गंगोह, नानौता, देवबंद के रास्ते सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ पहुंचेगा। 3-करनाल से सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर, मेरठ की ओर जाने वाले वाहन यमुना ब्रिज बिड़ौली से चौसाना से गंगोह, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर, मेरठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें