फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में नोटा का बटन दबाने के लिए कश्यप समाज का अभियान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कश्यप समाज के लोग समाज को आरक्षण न मिलन और टिकट वितरण में समाज की अनदेखी करने से नाराज दिखाई दे रहे हैं। समाज के नगर अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 16% कश्यप है। इसके अलावा कैराना विधानसभा में 119 गांव हैं। जिनमें 55 हजार कश्यप है और थानाभवन विधानसभा में 45 हजार और शामली विधानसभा में 35 हजार कश्यप है। पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केवल मुजफ्फरनगर की चरथावल सीट पर कश्यप समाज की महिला को टिकट दिया गया है। बुधवार को बिडौली, उदपुर और लक्ष्मणपुरा में समाज के लोगों ने रैली और प्रदर्शन के माध्यम से चुनाव में नोटा का बटन दबाने की अपील की। कश्यप समाज जागृति संगठन के अध्यक्ष रामपाल सिंह, विजय पाल कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, प्रधान स्वराज कश्यप, विनोद कश्यप, सत्येंद्र कश्यप, मनोज कश्यप, कपिल, प्रवीण, राहुल, विनोद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें