शामली। शहर के शिक्षण संस्थानों में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा हम सभी को वीर जवानों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़कर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली के सभागार में कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। मुख्य वक्ता आचार्य प्रमोद कुमार ने बताया कि कारगिल विजय दिवस को भारतीय सेना की जांबाजी, पराक्रम और बहादुरी के रूप में जाना जाता है। यही वो दिन है जब भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना को धूल चटाई थी। इस दिन भारत के सैंकड़ों वीर जवानों की शहादत को हम सभी स्मरण करते हैं, क्योंकि ये जीत ऐतिहासिक जीत थी। इसी दिन हम सभी भारतवासी मिलकर कारगिल विजय दिवस मनाते हैं।
प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने कहा देश के जांबाज सैनिकों के बल पर ही हमारे देश की अखंडता और प्रभुता सुरक्षित है। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य मलूक चन्द, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, अरविंद कुमार, प्रमोद कुमार, सचिन कुमार, मोहित कुमार, महेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, धीरज कुमार, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोमदत्त आर्य ने किया।
वीवी इंटर काॅलेज शामली में कैप्टन रजनीश कुमार और सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार के निर्देशन में कारगिल विजय दिवस विषय पर एनसीसी कैडेट्स के बीच ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में कला अध्यापक अर्जुन राम, डॉ. अर्चना शर्मा व नीरज रहे। प्रतियाेगिता में कैडेट मनु ने प्रथम, वैभव शर्मा ने द्वितीय और मंतशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रधानाचार्य एसके आर्य ने कहा कारगिल विजय देश की ऐतिहासिक विजय है क्योंकि हमारे देश के वीर जवानों ने विपरीत परिस्थितियों में हजारों फीट की ऊंचाई पर घात लगाकर बैठे हुए दुश्मनों को जिस प्रकार भारत माता की पावन भूमि से खदेड़ा। कैप्टन रजनीश कुमार ने कहा कि ऑपरेशन विजय के रूप में 60 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सेना के लगभग 527 सैनिक शहीद हुए तथा लगभग 1400 सैनिक घायल हुए थे। सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार ने कहा कि भारतीय सेना का इतिहास ऐसी अनेकों वीरगाथाओं से भरा हुआ है।इस अवसर पर अमरपाल सिंह, कुलदीप पंवार, मनोज कुमार, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह, दिनेश तोमर, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, राजीव कुमार, संदीप मित्तल, श्रवण, शशिकांत, विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, सत्यनारायण इंटर कॉलेज में भी कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।