फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: जिले में हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन प्लान हुआ लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह जुलाई से भारी वाहनों का हो चुका रूट डायवर्ट
विज्ञापन

- भारी व हल्के सभी वाहन शामली जिले की सीमा में नहीं करेंगे प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए रविवार रात 12 बजे से हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन प्लान लागू हो गया है। इससे पहले छह जुलाई की दोपहर से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन पहले हो चुका है। वाहनों का आवागमन करनाल के रास्ते ही हो सकेगा। एएसपी ओपी सिंह ने रूट डायवर्जन लागू कराने के लिए मार्गों का निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को सख्ती से रूट डायवर्ट का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
कांवडिए की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने कांवड़ मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद कर दूसरे मार्गों से निकालने का प्लान तैयार किया गया है। छह जुलाई की दोपहर से भारी वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जा चुका है। इसके बाद कांवडिएं की संख्या बढ़ने पर रविवार रात 12 बजे से हल्के वाहनों का भी रूट डायवर्जन कर दिया गया। जिला यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया केवल करनाल से आने वाले बिडौली होकर चौसाना गंगोह, तीतरो, जलालाबाद, थानाभवन से मुजफ्फरनगर की तरफ होकरआएंगे और जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं दुग्ध वाहन, सीएनजी गैस वाहन, गैस सिलिंडर वाहन, डीजल, पेट्रोलियम के टैंकर आदि सभी वाहन थानाभवन की तरफ से साईं धाम से पहले गोहरनी कट सहारनपुर मार्ग पर आएंगे। वहां से पुलिस लाइन से मिली दोनों गाड़ियों से स्कॉट करके इकट्ठा लेकर रात 11 बजे से तीन बजे तक छोड़ने जाएंगे और इसी मार्ग से आएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार आवश्यक वस्तुओं के वे वाहन जिनमें फल, सब्जी आदि आवश्यक वस्तु होंगी, वे वाहन थानाभवन की तरफ से साईं धाम से पहले बने सहारनपुर रोड कट से करोड़ी मोड होते हुए रेलवे अंडरपास से होकर एनसीसी तिराहा, भैंसवाल रोड पर होकर नई मंडी में प्रवेश करेंगे और नई मंडी से बाहर जाने के लिए भैंसवाल रोड से गोहरनी होते हुए पुलिस ऑफिस के सामने से भैंसवाल नहर पटरी होते हुए गंदेवड़ा संगम नहर पुल से होकर जलालाबाद की तरफ जाएंगे। अन्य किसी भी मार्ग से कोई भी भारी तथा हल्के वाहन जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। उधर, एएसपी ओपी सिंह ने रूट डायवर्जन का निरीक्षण किया और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चैक की और उन्हें रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें