हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों से हो रही है प्रतिदिन आठ लाख की कमाई
हरियाणा की 48 बसों की हरिद्वार के प्रतिदिन लग रहे 96 फेरे
पानीपत-करनाल से बिड़ौली-गंगोह होकर हरिद्वार जा रही हैं बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा रोडवेज की हरिद्वार जाने वाली बसों से अच्छी कमाई हो रही है। हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों से प्रतिदिन आठ लाख रुपये की आय हो रही है।
हरियाणा के पानीपत समेत 11 डिपो की 48 रोडवेज बसें करनाल और बिड़ौली, चौसाना, गंगोह, ननौता, देवबंद होकर हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान तक संचालित की जा रही हैं। पानीपत डिपो से हरिद्वार के लिए 48 रोडवेज बसें 96 फेरे प्रतिदिन लगा रही हैं। पानीपत रोडवेज बस अड्डे के जीएम कुलदीप जांगडा ने बताया कि पानीपत डिपो की 25 अस्थायी बसें, 13 स्थायी बसें, भिवानी, रोहतक, हांसी, हिसार, जींद से 10 बसें मिलाकर कुल 48 बसों का संचालन किया जा रहा है। पानीपत से हरिद्वार के लिए अच्छी खासी सवारियां मिल रही हैं। जिससे इन बसों से आठ लाख रुपये प्रतिदिन आमदनी हो रही है। प्रतिदिन 400 किमी हरिद्वार के लिए रोडवेज की बसें चल रही हैं। दूसरी ओर, करनाल-शामली मार्ग बंद होने से करनाल जिले की रोडवेज बसें यमुनानगर व सहारनपुर से होकर हरिद्वार पहुंच रही हैं।