फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा रोक, ग्रामीणों को दें जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। बुधवार शाम गढ़ीपुख्ता थाना परिसर में सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर गणमान्य लोगों और पुलिस मित्रों की बैठक हुई।
विज्ञापन

जिसमें थानाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि कस्बा गढ़ीपुख्ता और आसपास के क्षेत्रों में सभी को इस बात की जानकारी दे कि इस बार श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में न जाए। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कहा कि कुछ दुकानदारों के यहां भीड़ लगी रहती है और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। कुछ दुकानदार मास्क नहीं लगाते। थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनलॉक-1 के नियमों का पालन कर सहयोग देने की अपील की। बैठक में चेयरमैन अली हसन, सुखमाल सिंह, अतीक खान, नंदा गोयल, प्रदीप संगल, सब्बीर तिलगर, संजय धनगर, जुनैद कुरैशी, सलेकचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें