फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शहर में निकाली कलश यात्रा

Mon, 29 Jul 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर में श्री शिवपुराण कथा के शुभारंभ से पहले दिन रविवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बडी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

शहर के कुडाना रोड स्थित सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर में श्री शिवपुराण कथा शुरू होने से पहले रेलपार स्थित किसान धर्मशाला के निकट स्थित भूमियाखेड़ा मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। विधि विधान से शुरू हुई कलश यात्रा सुभाष चौक, शिव मूर्ति, धीमानपुरा, गुरुद्वारा तिराहा, रेलपार से होते हुए मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बैंड बाजों व सुंदर झांकियों ने लोगाेंं का मन मोह लिया। कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सचिन निर्वाल, डा. हरिओम पाठक, राजीव निर्वाल, अजय, बिट्टू, धर्मेन्द्र, अजीत सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें