फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कांधला में आयोजित कलश यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। नगर के सिद्ध सूरज कुंड महादेव मंदिर एवं शनिधाम पर श्रीमद्भागवत कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

रविवार को नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। कथा प्रभारी आचार्य शशि भूषण सहित अन्य पंडितों ने संयुक्त रूप से श्रीमद्भागवत पुराण की पूजा अर्चना करने के पश्चात कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्धपीठ सिद्ध सूरजकुंड महादेव मंदिर एवं शनि धाम पर जाकर संपन्न हुई। केदारखंड से पधारे आचार्य बृजमोहन सेमवाल महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में श्रीमद्भागवत पुराण का बहुत ज्यादा महत्व है। भागवत कथा का अनुसरण करने से मनुष्य को मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। भागवत मनुष्य को धर्म के साथ कर्म का भी संदेश देती है। मौके पर इस दौरान पंडित जनार्दन शर्मा, पंकज गर्ग, पंडित घनश्याम शर्मा, पंडित विपुल शर्मा, बाबूराम कश्यप, अंकुर अग्रवाल, नरेश चंद सैनी, गुरुदास सैनी, सुरेश सैनी, राजकुमार प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें