फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना लोस : 17.19 लाख मतदाता चुनेंगे अपना सांसद

Sun, 17 Mar 2024 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना लोकसभा सीट पर पहले चरण में आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन 17 लाख 19 हजार 011 मतदाता अपना वोट डालेंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। केंद्रीय आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अगले ढाई माह तक संपूर्ण समाधान दिवस, किसान दिवस स्थगित रहेंगे। आचार संहिता लागू होने के बाद अधिकारियों ने प्रत्याशियों के लगे बैनर और पोस्टर भी हटवा दिए।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 में 16 लाख 61 हजार 963 कुल मतदाता थे। जिनमें आठ लाख 95 हजार 685 पुरुष मतदाता और सात लाख 66 हजार 185 महिला मतदाता शामिल थे। अब 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में 17 लाख 19 हजार 011 मतदाता वोटों का प्रयोग करेंगे। पिछले पांच साल में 57 हजार 048 मतदाता बढ़े है। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर जारी लोकसभा चुनाव के घोषणा कार्यक्रम में आगामी 19 अप्रैल को पहले चरण में शामली-सहारनपुर और बिजनौर में मतदान होगा। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कैराना लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई है। नगर पालिका परिषद से लेकर ग्रामीण स्तर पर गठित 30 टीमें प्रत्याशियों के होेर्डिंग -बैनर, पोस्टरों को उतार रही है। दीवारों पर चुनाव प्रचार का पेंट से पुताई कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के चुनाव प्रचार सामग्री लगाने नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया को बनाया हथियार
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार बंद हो गया मगर प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाया हुआ है। प्रत्याशियों के समर्थक भी सोशल मीडिया पर अपने प्रत्याशी को मत देने को लेकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें