कैराना कोतवाल प्रेमवीर राणा को केन्द्रीय गृहमंत्री पदक देते एसपी सुकीर्ति माधव
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा कैराना कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा को बेस्ट इन्वेस्टिगेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2018 में जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ में तैनात थे। उस दौरान एक युवक की हत्या का मुकदमा थाने पर पंजीकृत हुआ था। विवेचना के दौरान निष्पक्ष तरीके से जांच कर सही अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान किया गया था। जल्द ही मुकदमे में चार्जशीट दाखिल कर मात्र सात महीने में मुलजिम को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुना दी थी। 15 अगस्त 2019 गृह मंत्रालय द्वारा विवेचना को चिह्नित कर पुरस्कार देने की घोषणा की थी। यह अवार्ड उन्हें अब उत्तर प्रदेश शासन के माध्यम से जनपद शामली को प्राप्त हुआ। एसपी सुकीर्ति माधव ने कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा को शासन की ओर से भेजा गया प्रशस्तिपत्र को देकर सम्मानित किया गया है।