चौसाना। बिडौली-चौसाना मार्ग के सकौती गांव के निकट 21 वर्षीय युवक की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर लगने से मौत हो गई।
गाव सकौती निवासी सचिन पुत्र शिवकुमार के यहां दो महीने से 21 वर्षीय दुखना पहाडियां पुत्र बैदा पहाडियां निवासी बड़ा चटकन, झारखंड नौकरी करता था। बुधवार की दोपहर को करीब चार बजे दुखना साइकिल पर सवार होकर खेत के लिए निकला, तो गांव से बाहर आते हुए कुंडाकला की ओर से आ रहे तेज रफ्तार धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। जिससे पीड़ित सड़क पर दूर जा गिरा और तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तड़पने के कुछ समय के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिये भिजवाया। वही पुलिस ने धान से लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि चालक मौके से फरार हो गया।