गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में किसान के यहां खेत पर काम करने वाले 37 वर्षीय श्रमिक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गांव कैल शिकारपुर निवासी कुलदीप ने गढ़ीपुख्ता तहरीर देकर बताया कि पिछले साल नवंबर 2019 मेें कृषि कार्य के लिए लाखन बास्की निवासी गांव पकड़िया बांझी बाजार जिला साहेबगंज झारखंड छह हजार रुपये प्रतिमाह पर कृषि कार्य के लिए रखा हुआ था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह घेर में लगे नलकूप पर बर्तन साफ करने गया था। नलकूप पर लगी मोटर में अचानक करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।