फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
कैराना के प्राचीन बाला सुंदरी मंदर में चोरी के बाद निरीक्षण करते एएसपी ओपी सिंह व कोतवाल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। नगर के सिद्धपीठ प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर में बदमाशों ने सोमवार रात मंदिर का गेट व ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के छत्र व मुकुट चोरी कर लिए। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया और श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। घटना के जल्द ही खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस के अलावा पुलिस टीमों को लगाया गया है।
सोमवार रात नगर के प्राचीन सिद्धपीठ बाला सुंदरी देवी मंदिर में बदमाश दीवार फांदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने गर्भगृह के लोहे के गेट का ताला तोड़ा। उसके बाद लकड़ी का भारी भरकम मुख्य गेट उखाड़ दिया। माता की मूर्ति के पास रखे चांदी के 45 छत्र, एक मुकुट, तीन बड़े छत्र व एक तोला सोने का छत्र चोरी कर लिया। चांदी के सभी छत्रों का वजन करीब तीन किलो का बताया गया है। मंदिर परिसर में ही पुजारी पंडित अशोक कुमार परिवार समेत रहते हैं। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पुजारी जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वह गेट उखड़ा देख हैरान हो गए। इसके बाद मंदिर में उन्हें तीन ताले टूटे हुए मिले, जिस पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। सुबह पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी मंदिर परिसर में एकत्र हो गई और उनमें भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन भी मंदिर परिसर में पहुंचे। उन्होंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की। एएसपी ओपी सिंह भी घटनास्थल के निरीक्षण पर पहुंच गए तथा जांच-पड़ताल की। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम व फोरेंसिक विशेषज्ञ भी पहुंचे। डॉग स्क्वायड की टीम ने आसपास क्षेत्र में आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी, जबकि फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने फिंगर प्रिंट के साथ सबूत जुटाए। घटना के संबंध में मंदिर पुजारी पंडित अशोक कुमार की ओर से चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
---
आरी का ब्लेड व बोल्ट हुए बरामद
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को मंदिर परिसर से आरी का एक ब्लेड पड़ा मिला, जबकि लोहे के दो बड़े बोल्ट भी बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें कब्जे में लिया है।
---
मंदिर की लोकेशन से वाकिफ थे बदमाश
यहां परिसर में कुल छह मंदिर स्थित है। इनमें बदमाशों ने प्राचीन बाला सुंदरी देवी मंदिर को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया है। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इसके अलावा कोई सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति नहीं है। माना जा रहा है कि शातिर बदमाशों को पता था कि सोने चांदी के छतर कहां है और किस मंदिर में है। बदमाशों ने परिसर में दूसरे मंदिरों पर कुछ नहीं किया।
---
युवक ने ट्वीट कर उठाए सवाल
देवी मंदिर में चोरी की घटना के बाद शुभम सिंघल ने मुख्यमंत्री, शामली पुलिस, प्रमुख सचिव, डीजीपी, डीआईजी व मोहित बेनीवाल को टैग करते हुए ट्वीट किया है। लिखा है- ‘कैराना में काफी दिनों से आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कब जागेगा प्रशासन’
विज्ञापन

---
एसओजी व सर्विलांस सहित कई टीमें लर्गाइं
एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि देवी मंदिर में चोरी की घटना के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित पुलिस टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कैराना के प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर में चोरी के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम।- फोटो : SHAMLI

कैराना में प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर में चोरी के बाद निरीक्षण करती पुलिस।- फोटो : SHAMLI

कैराना के प्राचीन बाला सुंदरी मंदिर के उखाड़े हुए गेट दिखाता पुजारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें