फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से जेवरात व नकदी हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग बेटी को ब्लैकमेल कर लाखों के जेवरात व नकदी हड़पने का आरोप युवक पर लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा-9 की छात्रा है। कॉलेज में पढ़ने वाली एक अन्य छात्रा ने उसकी मुलाकात अपने चचेरे भाई से करा दी। आरोप है कि युवक ने छात्रा का अश्लील फोटो खींचकर उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। युवक की धमकी के बाद सहमी छात्रा ने युवक के दबाव में आकर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात व हजारों की नकदी दे दी है। पीड़ित का आरोप है कि छात्रा ने आरोपी युवक से परेशान होकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके चलते परिजनों ने आरोपी युवक से मिलकर मामले में परिजनों से शिकायत की चेतावनी दी। लेकिन आरोपी युवक ने पीड़ित पिता को युवती की अश्लील फोटो वायरल कर समाज में शर्मसार करने तथा जान से मारने की धमकी। पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें