कांधला (शामली) में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी द्वारा किया गया ट्वीट।
- फोटो : SHAMLI
कांधला (शामली)। थानाभवन के मसावी गांव में किसानों के बंद गोभी की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने पर रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि कमजोर मार्केट लिंकेजिस (कड़ी) के कारण किसान को उचित मूल्य नहीं मिल पाता और जब सरकार खुद मार्केट को डिसरुप्ट (अस्तव्यस्त) कर देती है तो किसान तबाह हो जाता है। रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजन जावला ने बताया कि चौधरी जयंत चौधरी किसानों की दुर्दशा पर चिंतित हैं। मौसम भी साथ नहीं दे रहा है। सरकार को किसानों के बारे में कुछ सोचना चाहिए।