जाट एकता संगठन ने की अबू आजमी के बयान की निंदा
शामली। राष्ट्रीय जाट एकता संगठन की बैठक कैराना रोड स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर हुई। मंगलवार को हुई बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह नंबरदार ने कहा सपा नेता अबू आजमी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। संगठन इसकी निंदा करता है। इस बयान के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान पर इस मामले को तूल देकर माहौल खराब करने की कोशिश का आरोप लगाया। प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि जब भी जाट समाज पर संकट आया है, तब-तब चौधरी परिवार ने ढाल का काम किया है। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी किसान वर्ग की राजनीति करते हैं। किसी भी कीमत पर पउप्र का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा और भाईचारा बनाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर देवराज सिंह, मोहित खतियान, प्रवीण निर्वाल, रामसुख चौधरी, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।