कैराना। शुक्रवार को जमीअत उलमा ए हिंद के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना आकिल के निर्देश पर जमीयत यूथ क्लब की टीम ने जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर की अध्यक्षता एवं एसएसआई मोहम्मद नफीस के सहयोग से लोगों को मास्क बांटे। इस दौरान पानीपत खटीमा राजमार्ग पर बिना मास्क लगाकर आने वाले लोगों को रोककर मास्क दिये। जमीयत यूथ क्लब के स्काउट मास्टर मौलाना इरफान ने बताया कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मास्क का वितरण किया जा रहा हैं। कपडे़ के कुछ मास्क उनकी टीम ने खुद तैयार किए है। मास्क बांटते समय सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया गया।