समाज में अमन चैन के लिए काम करेगा जमीयत सद्भावना मंच
झिंझाना। जमीयत यूथ क्लब की ओर से 24 सदस्यीय जमीयत सद्भावना मंच का गठन किया गया। कमेटी की पहली बैठक रविवार को नगर पंचायत सभागार में हुई। जिसमें तय किया गया कि यह मंच शांति,अमन-चैन और आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए फिलहाल 7 मुद्दों पर काम करेगा।बैठक में तय किया गया इस मंच के जरिए समाज में सुधार और आपसी भाईचारा कायम करना, अहम मकसद होगा। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक संप्रदायों के लोगों की सयुंक्त बैठक कराना, आम नागरिकों की जरुरतों को पूरा करना, मजदूर, किसानों और पिछड़े लोगों की सेवा करना, यतीमों व बेवाओं की मदद करना, नवयुवकों को नशे की आदत और नैतिक भटकाव से बचाने के लिए प्रयास करना, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्र में काम करेगा। बैठक की अध्यक्षता कैराना की जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद ताहिर ने की और संचालन मोहम्मद वासिल ने किया। बैठक में नगर चेयरमैन नौशाद कुरेशी, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, मोहन जोहड़ गुरुकुल के आचार्य भीष्म कुमार, अशोक बहादुर , कारी इरशाद , हाफिज मोहम्मद अयूब, टपराना के इदरीश, शायर वसीम झिंझानवीं, सलेक चंद आशीष मित्तल, विनोद संगल, मौलाना मोहम्मद तहसीन, सुरेश गर्ग मंत्री, देशबंधु हाफिज मोहम्मद अयूब, कारी बदरुद्दीन आदि मौजूद रहे।