शामली एमसके रोड पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगा जाम।
- फोटो : SHAMLI
शाम होते ही शहर में लगा जाम
शामली। बृहस्पतिवार शाम को शुगर मिल पर गन्ने की आवक बढ़ने से जाम लग गया। दिन भर तो वाहनों की आवाजाही चलती रही, लेकिन शाम होते ही बड़ी संख्या में किसान गन्ने की बुग्गियां एवं ट्रैक्टर-ट्राली लेकर शुगर मिल पर पहुंच गए। इससे एमएसके रोड, शुगर मिल रोड पर जाम लग गया। शिव चौक की ओर भी गन्ना लदे वाहनों की कतारें लगीं रहीं। सर्दी के मौसम में गन्ने की छिलाई का काम देरी से शुरू होता है। इसलिए किसान भी गन्ना लेकर देरी से शुगर मिल पर पहुंचते हैं। अचानक बड़ी संख्या में गन्ना लदे वाहन एक साथ आ जाने से शहर में जाम के हालात हो जाते हैं।