फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने के वाहनों के चलते लगा जाम, वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना लदे वाहनों से रविवार रात फिर से भीषण जाम लग गया। जिसके चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। देर रात तक पुलिस जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करती रही।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल में तकनीकी खराबी के चलते गन्ने के वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे जाम लग गया। कुछ वाहन चालकों ने दूसरी साइड से निकलने का प्रयास किया तो इससे हालात और खराब हो गए। भीषण जाम लग गया। देर रात तक पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। मिल के एजीएम दीपक राणा ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते पेराई प्रभावित हुई। बारिश के बाद गन्ना भी ज्यादा आ गया। जिसके चलते जाम के हालात बन गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें