फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीमा विस्तार की दौड़ में जलालाबाद और बनत नगर पंचायत भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवंबर माह से शामली नगर पालिका का सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन में लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीमा विस्तार की दौड़ में बनत और जलालाबाद नगर पंचायत भी शामिल हो गई है। जलालाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार होने पर दो वार्ड और बनत नगर पंचायत में एक वार्ड और बढ़ जाएगा।
कैराना नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार लागू होने के बाद जिले में जलालाबाद नगर पंचायत का सीमा विस्तार की कवायद शुरू हुई। जलालाबाद नगर पंचायत का मौजूदा सीमा पश्चिम दिशा में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जलालाबाद रोडवेज बस अड्डा, दक्षिण में जैन मंदिर आर्यनगर वार्ड चार की सीमा, पूर्व दिशा में आईटीआई, उत्तर दिशा में हरिनगर पुलिया तक है। अब कांशीराम आवास कॉलोनी, पैठ कालोनी, जैन मंदिर के सामने हसनपुर लुहारी दिशा की आबादी, करीमबख्श मोहल्ला, काले वाला घाट, मिट्ठी कुई, राम रत्न मंडी, शिव मंदिर तक सीमा विस्तार का प्रस्ताव डीएम जसजीत कौर के माध्यम से शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बनत नगर पंचायत की सीमा मौजूदा समय में उत्तर दिशा में बनत गांव के देव स्थान, दक्षिण दिशा में बिजलीघर का रास्ता, पूर्व दिशा में कृष्णा नदी पुल, पश्चिमी दिशा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक है। सीमा विस्तार के प्रस्ताव में शामली तहसील के निकट तक और दिल्ली-सहारनपुर के बाईपास को सीमा विस्तार की बाउंड्री मानकर मेपल्स पब्लिक स्कूल के निकट तक का क्षेत्र शामिल किया गया है। इसके अलावा पूरब दिशा में गोआश्रय स्थल और कूड़ा प्लांट से आगे की आबादी और कृष्णा नदी के पास जैन कॉलेज तक सीमा विस्तार की रिपोर्ट डीएम जसजीत कौर के माध्यम से शासन को भेजी गई है। बनत के अधिशासी अधिकारी और प्रशासक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि बनत नगर पंचायत की सीमा विस्तार का प्रस्ताव शासन में जा चुका है।
विज्ञापन

जलालाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार के प्रस्ताव के संबंध में नगर निकाय निदेशालय से ग्राम सभा क्षेत्र शामिल करने की जानकारी मांगी थी। डीएम के माध्यम से भेजी गई रिपोर्ट में शासन को अवगत करा दिया गया है कि जलालाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार में ग्राम पंचायत का हिस्सा शामिल नहीं किया गया। नवंबर माह से नगर निकाय निदेशालय में शामली नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार पहले से ही लंबित है।

शामली नगर पालिका के आंकड़े
कुल वार्ड- 25
कुल मतदाता 100787, पुरुष मतदाता 53161, महिला मतदाता 47626
-
बनत नगर पंचायत के आंकड़े
कुल वार्ड-14
कुल मतदाता 14964, पुरुष मतदाता- 7857, महिला मतदाता-7097

जलालाबाद नगर पंचायत के आंकड़े
कुल वार्ड- 15
कुल मतदाता- 22029, पुरुष मतदाता 11502, महिला 10527
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें