फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी, धूप न निकलने से मिलाजुला रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तीन दिनों से हो रही बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। शुक्रवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि रात का तापमान लुढ़क गया। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है।
पिछले तीन दिनों से जिले में 75 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 17 मिमी, बुधवार को 21 मिमी, बृहस्पतिवार को 37 मिमी बारिश हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के मुताबिक खाड़ी के देशों से आए चक्रवात के बाद शामली, बागपत समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलो में येलो अलर्ट घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में हुई कम बारिश
इस साल सावन माह में अच्छी बारिश हुई। भादो माह सूखा रहा है। असोज माह की बारिश ने भादो माह से ज्यादा बारिश हो गई है। पूर्वी यमुना नहर खंड शामली के उपराजस्व अधिकारी अंबुज चौधरी के मुताबिक सितंबर में 74 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि अगस्त माह में सिर्फ 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। जुलाई माह में सबसे ज्यादा 392 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
-------
पिछले चार दिन में हुई बारिश
दिन - बारिश मिमी
13 सितंबर-17 मिमी
14 सितंबर- 21 मिमी
15 सितंबर- 36 मिमी
16 सितंबर- 6 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें