शामली। पश्चिमी विक्षोभ शुरू होने से रविवार की देर रात शुरू हुई बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। बूंदाबांदी खत्म होने के बाद सोमवार को सुबह के समय कोहरा नहीं पड़ा। दिन में चटक धूप निकली। सोमवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में छह किमी की रफ्तार से हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूपी शाही के मुताबिक सोमवार को जिले में आकाश में घन बादल छाए रहेंगे। मौसम में ठिठुरन बरकार रहेगी।