फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ...माना खाटू दूर है, पर खाटू वाला दूर नहीं

Mon, 18 Mar 2024 02:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर  खाटू श्याम जागरण में सजा दरबार
विज्ञापन
शामली। शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर श्री श्याम रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव में कलाकारों ने खाटू वाले बाबा श्याम के भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम के बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार रात को श्री श्याम रंग रंगीलो फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ श्री खाटू श्याम परिवार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। फतेहगढ़ से आईं परविन्दर पलक ने सुनाया मानो मैं मजबूर हूं श्याम मेरा मजबूर नहीं, माना खाटू दूर है, पर खाटू वाला दूर नहीं, हमारी दौलत है खाटू वाला हमारी शोहरत है खाटू वाला, सच्चा तेरा दरबार सेवक आया तेरे द्वार, ओ बाबा ध्यान रखना था भटके क्यूं दर-बदर कर भरोसा श्याम पर सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन गायक हरीश नामदेव ने बाबा का दरबार सुहाना लगता है भजन प्रस्तुत किया और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
हनुमानगढ़ से आए कलाकार देव चुघ ने कहा कीर्तन की रात है आज बाबा, तुझे आना है, भोला भोला मुखड़ा है चाल मस्तानी है, संकट हमारे कौन हरेगा, तुम न सुनोगे तो कौन सुनेगा आदि भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कोलकाता से आए भजन गायक विवेक शर्मा ने जग में सारे दुख दूर हमारे हो गए, जब से हम खाटू वाले के हो गए सुनाया।
विज्ञापन

इसके बाद श्रद्धालुओं ने फूलों की होली भी खेली गयी। इससे पूर्व बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। बाबा का दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस अवसर पर अंकित, अमित गोयल, मदनलाल संगल, आदेश संगल, सचिन मंगल, मनीष गुप्ता, श्रीनिवास गर्ग, अनुज गर्ग, अश्वनी मित्तल, आयुष गुप्ता, अर्चित मित्तल आदि मौजूद रहे।

शामली हनुमान धाम पर  खाटू श्याम जागरण में सजा दरबार

शामली हनुमान धाम पर  खाटू श्याम जागरण में सजा दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें