शामली। उप निदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10 वीं किस्त प्राप्त करने लिए किसानों को ई- केवाईसी कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी कराने के लिए किसानों को अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। स्वयं अपने एंड्रॉयड मोबाइल से या लेपटाप, कंप्यूटर से भी कर सकते है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट pmkisan. gov. in पर Farmer Corner में ई-केवाईसी न्यू आप्शन में कृषक अपना आधार कार्ड नंबर डालकर आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त करें। ओटीपी साइट पर सबमिट करें। इससे ई- केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अग्रिम किस्त प्राप्त हो पाएगी।