फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धर्म के मार्ग पर चलकर यश और कीर्ति पाना सरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

थानाभवन। आर्य वीर दल के तत्वावधान में चल रहे चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर में आचार्य पंकज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर यश, कीर्ति और संस्कार को पाना सबसे सरल है। योग और व्यायाम से शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाया जा सकता है। एल्पलाइन विद्यापीठ में जनपद स्तरीय शिविर में पांचवें दिन सुबह योगासन, पीटी व्यायाम के बाद गोष्ठी में आचार्य पंकज आर्य ने कहा कि मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। कितनी ही विपदा आए तब भी धर्म के मार्ग से विचलित नहीं होना चाहिए। धर्म का मार्ग यश, कीर्ति और संस्कार अर्जित कराता है। संसार जिसके पास ये हैं, वही जीवित है। धर्म के विरुद्ध कार्य करने वाले जीवित व्यक्ति भी मृत के समान हैं। संसार में मनुष्य दो प्रकार से जीवित रहता है। एक शरीर से दूसरा अपने यश और कीर्ति से। श्री राम और योगीराज श्रीकृष्ण अपनी कीर्ति और यश से लंबे कालखंड के बाद भी हम सबके बीच जीवित हैं। उन्होंने योगासन, व्यायाम के माध्यम से स्वस्थ और निरोगी शरीर के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर पर विमल आर्य, नरपत सिंह आर्य, सुभाष आर्य, अमित गोयल, संजय गोयल, देवव्रत आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें