फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: किसी गिरगिट की नेता से तुलना करना महापाप है...

Sun, 01 Oct 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित कवि सम्मेलन में मंचासीन कवि। संवाद
विज्ञापन
शामली। किसी गिरगिट की नेता से तुलना करना महापाप है क्योंकि रंग बदलने के मामले में नेता गिरगिट का बाप है...उक्त कविता प्रस्तुत कर हास्य व्यंग कवि सर्वेश अस्थाना ने नेताओं पर तंज कसा और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था शनिवार की देर रात 10 बजे वार्षिक रथयात्रा की पूर्व संध्या पर सकल दिगंबर जैन समाज
विज्ञापन

समिति द्वारा श्री दिगंबर जैन धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन का। जिसमें कवियों ने कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं का मनमोह लिया। इस दौरान अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। कवि शशिकांत यादव ने कहा तोला से मन भर तोला है ,पारा पानी के धोला है, सब कीड़े बाहर निकले हैं चुटकी भर तो सच बोला है। हास्य कवि सुनहरी लाल तुरंत ने कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि बंद पैकेट का नया मिल बदल देते हैं लोग बनते ही बड़े चील बदल देते हैं। कवि डा. विष्णु सक्सेना ने कहा रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा, एक आयी लहर कुछ बचेगा नहीं, तुमने पत्थर सा दिल हमको दिया, पत्थरों पर लिखोगे मिटेगा नहीं।
मंच संचालन वीर रस के प्रसिद्ध कवि शशिकांत यादव ने किया। कवि सम्मेलन में हास्य रस कवि अनिल अग्रवंशी, इंदौर की श्रंगार रस की कवि भुवन मोहिनी, हाथरस के हास्य रस कवि सुनहरी लाल तुरंत ने एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। कवि सम्मेलन से पूर्व रथयात्रा के लिए बोली भी छोड़ी गई। जिसमें जैन समुदाय के लोगों ने भागीदारी दी। कार्यक्रम में आलोक जैन, जेके जैन, आशीष जैन, दिनेश चंद जैन, मयंक जैन, प्रशांत जैन, परविंदर कुमार जैन, पारस जैन, पंकज जैन, बिजेंद्र कुमार जैन, रितेश जैन का विशेष सहयोग रहा। एडीएम संतोष कुमार ने भी कविताएं प्रस्तुत कर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान विराट कवि सम्मेलन में भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल, चेयरमैन अरविंद संगल, अंकित गोयल, एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें