फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अभी भी पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट चला रहा भारत का सिम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस और एसटीएफ फरार तहसीम और सिम विक्रेता युसुफ को पकड़ने को दे रही दबिश
विज्ञापन

- एसपी बोले, फरार आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आईएसआई एजेंट कलीम प्रकरण में पुलिस और एसटीएफ अभी भी फरार चल रहे आरोपी तहसीम और सहारनपुर के सिम विक्रेता यूसुफ समशी को पकड़ने में नाकाम है। पुलिस को जांच में पता चला है कि पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट अभी भी तहसीम और युसुफ द्वारा उपलब्ध कराए एक सिम का प्रयोग कर रहे हैं। व्हाट्सएप भी उस पर चलाया जा रहा है।
पुलिस और एसटीएफ ने हाल ही में शामली के नौ कुआं रोड के रहने वाले कलीम को पकड़ा था। दावा किया था कि कलीम आईएसआई एजेंट है और पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा के संपर्क में था। कलीम का भाई तहसीम भी आईएसआई के संपर्क में है। व्हाटस्एप पर भारत के सैन्य क्षेत्रों और अन्य स्थानों के फोटो भी भेजे थे। जांच में सामने आया था कि सहारनपुर का रहने वाला युसुफ समशी भी दोनों के संपर्क में रहकर फर्जी सिम उपलब्ध करा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अभी भी दिलशाद मिर्जा या फिर कोई अन्य तहसीम या फिर यूसुफ द्वारा दिए गए सिम को पाकिस्तान में चला रहे हैं। व्हाट्सएप का भी प्रयोग किया जा रहा है। एसपी अभिषेक का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में शामली के अलावा सहारनपुर में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गिरोह में शामिल सभी सदस्य जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें