ौसाना खोखरी नदी की पैमाईश के दौरान ग्रामीणो से वार्ता करते सिचाई विभाग के अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
खोखरी नदी के अस्तित्व को तलाशने पहुंची सिंचाई विभाग की टीम
चौसाना। सहारनपुर से से केरटू यमुना में मिलने वाली खोखरी नदी की पैमाइश करने के लिए सिंचाई विभाग की आठ सदस्य टीम चौसाना पहुंची।
जनपद सहारनपुर के लखनौती से यमुना से खोखरी नदी केरटू यमुना नदी में समाहित होती है। खोखरी नदी इस दिनों अपनें अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। नदी की भूमि पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर खेती कर रहे है। पैमाइश के लिए सिंचाई विभाग की आठ सदस्यीय टीम मुजफ्फरनगर से चौसाना पहुंची और पैमाइश की। टीम के अधिकारियों ने बताया कि पैमाइश के दौरान निरीक्षण नदी पर अवैध कब्जा होना पाया गया है। टीम ने नदी के दोनों हिस्सों की पैमाइश कर निशानदेही की। इसके बाद टीम लौट गई। सिंचाई विभाग की टीम के प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि रुटीन कार्रवाई के चलते पैमाइश की गई। नदी सिंचाई विभाग की संपत्ति है, जिस पर ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा है। शासन को इसके संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद खोखरी नदी को कब्जामुक्त कराया जाएगा।